देश में जारी लॉकडाउन के बीच सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे

देश में जारी लॉकडाउन के बीच सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। वहां पर वे कुछ अलग तरह से आइसोलेटेड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम वीडियोज में दिख रही है। हाल ही में वे अपने घोड़े का चारा खाते, उससे बात करते और उसकी सवारी करते नजर आए थे। अब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' का कांच पर लिपिस्टिक के निशान वाला सीन रीक्रिएट करते हुए लोगों को सैनिटाइजेशन का मैसेज दिया है।